खंडवा 31 अक्टूबर 2025, जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र बनाये जाने के लिए मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में मेडिकल बोर्ड की 5 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम डॉ. दीपशिखा इवने, डॉ. धर्मेन्द्र पाटिल, डॉ. आनंद ओनकर, डॉ. संजय इंग्ले, डॉ. मोनिका ने 10 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। डॉ. जुगतावत ने बताया कि 7 नवंबर को सीएचसी किल्लौद में मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था कर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जायेंगे।



