पानी की समस्या दूर करने के लिए 15 गांव के साथ खंडवा की गौशाला में विधायक कंचन तंवे ने प्रदान किया इंजन युक्त टैंकर।

0
112

गोपाष्टमी पर्व पर गणेश गौशाला में संत विवेक जी एवं विधायक ने टैंकर का किया लोकार्पण।

खंडवा।। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ आमजन की समस्याओं का निराकरण एवं मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराना है, जिला मुख्यालय खंडवा की विधायक कंचन मुकेश टंडन द्वारा लगातार खंडवा विधानसभा क्षेत्र का विकास किया जा रहा है, वही निवास पर जनता दरबार लगाकर लोगो की समस्या सुनकर उसका निराकरण कर रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अपने क्षेत्र 15 गांवो में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे द्वारा विधायक निधि से इंजन युक्त 5000 लीटर क्षमता के टैंकर प्रदान किए गये। वहीं गोपाअष्टमी के पावन अवसर पर श्री गणेश गौशाला में गौ माता की पानी की व्यवस्था के लिए इंजनयुक्त टैंकर प्रदान किया गया जिसका लोकार्पण गणेश गौशाला में संत श्री विवेक जी पांढुरना, विधायक कंचन तंनवे, महापौर अमृता अमर यादव विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे एवं उपस्थित जनों द्वारा किया गया। विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा विधायक निधि से टैंकर प्रदान करने पर गणेश गौशाला के अध्यक्ष राकेश बंसल सचिव रामचंद्र मौर्य एवं समस्त पदाधिकारी ने उन्हें धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here