HomeUncategorizedनगर में पहली बार महामंत्र णमोकार बीजाक्षर विधान मंडल का पूजन प्रारंभ।

नगर में पहली बार महामंत्र णमोकार बीजाक्षर विधान मंडल का पूजन प्रारंभ।

खंडवा। आर्यिकारत्न श्री पूर्णमती माताजी के आशीर्वाद से नगर में पहली बार पूर्णमति माताजी के द्वारा रचित “श्री महामन्त्र णमोकार बीजाक्षर विधान” मंडल का आयोजन बुधवार से बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जैन धर्म में णमोकार महामंत्र को शक्तिशाली महामंत्र बताया गया है जिसकी माला फेरने एवं जाप करने से पापों का नाश होकर पुण्य की प्राप्ति होती हें। समाज जनों का अहोभाग्य है, पुण्यार्जन की सुखद बेला है। इस विधान में पूज्य माताजी ने मङ्गल महामन्त्र णमोकार के पैंतीस अक्षरों को बार-बार-पैंतीस-पैंतीस मन्त्रों के द्वारा आराधना करने का श्रावकों को कल्याणकारी मार्ग बतलाया है। विधान की भाषा सहज, सरल एवं सुबोध है। सद्यः अर्थाभिव्यक्ति के कारण भक्त पाठकों का मन सहज ही भक्ति में रत हो जाता है। यह विधान निश्चित रूप से जिनेन्द्र भगवान् के भक्तों के लिए कल्याणकारी होगा, मंडल विधान की पूजा मंदिर में प्रातः 7:30 बजे से प्रारंभ हुई। ,,सर्व विघ्नहर संकटमोचक, महामन्त्र को हृदय धरूँ ।परम पञ्च परमेष्ठी प्रभु को, तीन योग से नमन करूँ ॥ सब मन्त्रों का मूलमन्त्र यह, अनन्तसुख का दाता है।जब तक प्राप्त नहीं हो भगवन्, मुझको मेरा मोक्षनगर, इस मंत्र के वाचन से मंडल विधान की पूजा प्रथम दिन समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, जवाहर जैन परिवार एवं यात्रा संघ के द्वारा की गई। मुख्य कलश की स्थापना ममता राजेश कासलीवाल परिवार द्वारा की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंडल विधान की पूजा में भाग लेकर अर्ध चढ़ाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular